आईएएस उत्कर्ष द्विवेदी ने मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर का कार्यभार संभाला

आईएएस उत्कर्ष द्विवेदी ने मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर का कार्यभार संभाला



(रिपोर्ट - कन्हैयालाल/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)

जनपद शाहजहांपुर में आज (आईएएस) उत्कर्ष द्विवेदी जी ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) का पदभार ग्रहण कर लिये। और कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आमजन तक पहुंचाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने ग्रामीण विकास, मनरेगा, स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए टीमवर्क के साथ कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ